Surah Kafirun in Hindi 1 -6 | सूरह काफिरून हिंदी और रोमन इंग्लिश में

आज के इस खूबसूरत लेख में आप कुरान-ए-पाक की बहुत ही उम्दा और रहमत से भरी सूरह यानी कि Surah Kafirun in Hindi और रोमन इंग्लिश में भी जानेंगे।

क्योंकि आज हमने यहां पर सूरह काफिरून जो बहुत ही मुकद्दस सूरह है। इसे ही मैंने हिंदी और रोमन इंग्लिश के बहुत ही साफ़ और सुंदर लफ्ज़ों में लिखा है जिसे आप आसानी से पढ़ सकते हैं।

इसके बाद आपको कहीं पर भी फ्यूचर में दोबारा सूरह काफिरून सर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। आप दिल से चाहें तो आसानी से याद भी कर सकते हैं।

Surah Kafirun in Hindi

Surah Kafirun In Hindi
  1. कुल या अय्युहल काफिरुन
  2. ला आअबुदू मा ताअबुदून
  3. वला अन्तुम आबिदू न मा आअबुद
  4. वला अना आबिदुम मा अबत्तुम
  5. वला अन्तुम आबिदू न मा आअबुद
  6. लकुम दीनुकुम वलि यदीन

Surah Kafirun in Roman English

  1. Qul Ya Ayyuhal Kafirun
  2. La Aabudu Ma ta’Abudun
  3. Walaa Antum Aabidu N Ma’ Aabud
  4. Walaa Ana Aabidum Ma’abattum
  5. Walaa Antum Aabidu N Ma’Aabud
  6. Lakum Dinukum Wali Yaddin

Surah Kafirun in Hindi Tarjuma

अल्लाह के नाम से शुरू, जो बहुत मेहरबान रहमत वाला। तुम फरमाओ, ऐ काफिरों न मैं पुजता हूं जो तुम पुजते हो। और न तुम पूजते हो जो मैं पूजता हूं। और न मैं पूजूंगा जो तुमने पूजा और न तुम पूजोगे जो मैं पूजता हूं। तुम्हें तुम्हारा दीन और मुझे मेरा दीन।

Allah Ke Naam Se Shuru Jo Bahut Meharban Rahmat Wala. Tum Farmao Ae Kafiron N Main Pujta Hoon Jo Tum Pujte Ho. Aur N Tum Pujte Ho Jo Main Pujta Hoon. Aur N main pujunga jo tumne puja, aur N Tum Pujoge Jo Main Pujta Hoon. Tumhein Tumhara Din Aur Mujhe Mera Din.

सूरह काफिरून की तफसीर

सूरह काफिरून मक्के में उतरी इसमें 1 रूकु 6 आयतें 26 कलिमें और 94 अक्षर है कुरेश कि एक जमाअत ने सैयदे आलम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से कहा कि आप हमारे दीन को मानिये हम आपके दीन को मानेंगे।

एक साल आप हमारे बुतों को पूजिए, एक साल हम आपके मअबुद की इबादत करेंगे। सैयदे आलम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया अल्लाह कि पनाह की मैं उसके साथ किसी गैर को शरीक करूं।

आख़िरी लफ्ज़

यहां पढ़ते तक तो आप भी सूरह काफिरून को सही सही पढ़ और समझ कर जान गए होंगे और यक़ीनन आप इसे जेहन में बिठा लिए होंगे जो कि बहुत ही अच्छी बात है।

हमने यहां पर सूरह काफिरून को हिंदी और रोमन इंग्लिश में लिखने के साथ साथ तर्जुमा भी बताया था जिसका मकसद था आपको इस सूरह का पूरा इल्म भी देना जो बहुत जरूरी है।

अगर आपको कहीं पर भी पढ़ने या समझने में परेशानी महसूस हो रही हो तो आप हमसे कॉमेंट करके पूछ सकते हैं ऐ अल्लाह किसी तरह का कोई खता हुई हो तो माफ़ फरमा।

My name is Firdaush, and I am the Editor and Writer at Mysurah. I am a Sunni Muslim from Ranchi, India, with experience in teaching and writing about Islam since 2019. My work focuses on writing Quranic Surahs and Islamic content with the aim of pleasing Allah ﷻ and seeking His blessings.

1 thought on “Surah Kafirun in Hindi 1 -6 | सूरह काफिरून हिंदी और रोमन इंग्लिश में”

Comments are closed.