Surah Humazah in Hindi | सूरह हुमज़ह हिंदी और इंग्लिश में जानें

आज के इस मुकद्दस लेख में आप एक कुरान अल करीम की ख़ास सूरह यानी कि Surah Humazah in Hindi में जानेंगे, साथ ही रोमन इंग्लिश में भी यह आपको पढ़ने को मिलेगी।

हमने यहां पर सूरह हुमज़ह को हिंदी तथा इंग्लिश में लिखने के साथ-साथ हर आयत के हर हर्फ को बहुत ही साफ़ और आसान लफ्जों में लिखा है जिसे आप आसानी से पढ़ पाएंगे।

इसके बाद शायद आपको कहीं और सूरह हुमज़ह देखने की आवश्यकता नहीं होगी। इसीलिए आप भी अपनी जानिब से इसे सही-सही समझने की कोशिश करें।

Surah Humazah in Hindi

Surah Humazah In Hindi

बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहिम

वै लुललि कुल्लि हुम जतिल लुम जह

अल्लजी जमआ मालंव व अद द दह

यह सबु अन् न मालहु अख लदह

कल्ला ल युम ब जन्न फिल हुत मह

व मा अदरा क मल हुत मह

नारूल्ला हिल मूक दह

अल्लती तत तलिओ अलल अफ इदह

इन्नहा अलैहिम मुअ सदह

फी अ मदिम मुमद द दह

Surah Humazah in Roman English

Bismillah Hirrahmaan Nirraheem

Wai Lulli Kulli Huma Zatil Lumazah

Al-lazi Jama’A Maalanw wa Ad-da Dah

Yah Sabu Anna Maalahoo Akh Ladah

Kallaa La-Yum BaZanna Feel Hoot-mah

Wa Maa Adraa Ka Mal Hut Mah

Naarulla Hil Muk Dah

Allati Tat Taalio Alal Af-idah

Innha Alaihim Mua’Sadah

Fee A’madim Mumad Da-dah

Surah Humazah Tarjuma in Hindi

अल्लाह के नाम से शुरू जो बहुत मेहरबान रहमत वाला, खराबी है उसके लिए जो लोगों के मुंह पर ऐब करे पीठ पीछे वदी करे जिसने माल जोड़ा और गिन गिन कर रखा क्या यह समझता है कि उसका माल उसे दुनिया में हमेशा रखेगा।

हरगिज नहीं जरूर वह रौंदने वाली में फेंका जाएगा और तूने क्या जाना क्या रौंदने वाली, अल्लाह कि आग भड़क रही है वह जो दिलों पर चढ़ जाएगी बेशक वह उन पर बन्द कर दी जाएगी लम्बे लम्बे सुतूनों खम्भों में।

Allah Ke Naam Se Shuru Jo Meharban Rahmat Wala. Kharabi Hai Uske Liye Jo Logo Ke Munh Par Aib Kare Pith Pichchhe Wadi Kare Jisne Maal Joda Aur Gin Gin Kar Rakha Kya Yah Samjhta Hai Ki Uska Maal Use Duniya Me Hamesha Rakhega.

Hargiz Nahi Jarur Wah Raudne Wali Me Feka Jaega Aur Tune Kya Jana Kya Raudne Wali, Allah Ki Aag Bhadak Rahi Hai Wah Jo Dilo Par Chhadh Jaegi Beshaq Wah Un Par Band Kar Di Jaegi Lambe Lambe Sutuno Khambho’n Me.

सूरह हुमज़ह की तफसीर

सूरह हुमजह मक्की है इसमें एक रूकुअ नौ आयतें तीस कलिमें और एक सौ तीस अक्षर है।

ये आयतें उन काफिरों के बारे में उतरी जो सैयदे आलम सल्लल्लाहो अल्लैहे वसल्लम और आपके सहाबा को बुरा भला कहते थे और इन हजरात की गिबत करते थे।

जैसे अखनस बिन शरीक और उमैया बिन खलक और वलीद बिन मुगिरह वगैरहुम और हुक्म हर गिबत करने वालों के लिए आम है।

वह माल की मोहब्बत में मस्त है जो मरने न देगा और नेक कर्मो के तरफ़ तवज्जोह नहीं करता, यानी जहन्नम के उस गढ़े में जहां आग हड्डियां पसलियां तोड़ डालेगी।

एक हदीस के मुताबिक जहन्नम की आग हज़ार बरस धौंकी गई यहां तक की सुर्ख हो गई फिर हज़ार हज़ार बरस धौंकी गई यहां तक कि सफेद हो गई फिर हज़ार बरस धौंकी गई यहां तक कि काली हो गईतो वह अंधेरी काली है।

यह बाहरी जिस्म को भी जलाएगी और जिस्म के अन्दर भी पहुंचेगी और दिलों को भी जलाएगी दिल ऐसी चीज है जिससे जरा सी गर्मी की ताब नहीं।

तो जब जहन्नम को आग उन पर आएगी और मौत आएगी नहीं तो क्या हाल होगा दिलों को जलाना इसलिये है कि वो कुफ्र और गलत अकीदों और बुरी नियतों के स्थान है।

यानी आग में डालकर दरवाज़े बंद कर दिए जाएंगे, यानी दरवाजों की बंदिश लौहे के जलते सुतुनो से मज़बूत कर दी जाएगी कि दरवाज़ा न खुले कुछ मुफसि्सरों ने ये मानी बयान किए हैं कि दरवाज़े बंद करके जलते हुऐ सुतुनों से उनके हांथ पांव बांध दिए जाएंगे।

आख़िरी लफ्ज़

अब तक तो आप भी सूरह हुमज़ह को पढ़ कर समझ गए होंगे और इसकी तफसीर पर भी गौर किए होंगे यहां पर हमने सूरह के साथ साथ तमाम बातें बहुत ही साफ़ और आसान लफ्जों में बताया था।

जिसे आप हर शब्द को सही सही पढ़ कर समझ सकें और अमल में ला कर जिंदगी को बेहतरीन बनाएं अगर लिखा हुआ कुछ समझने में दिक्कत हो रही हो तो आप हमसे पूछ सकते हैं।

ऐ अल्लाह तबारक व तआला हमसे यहां पर सूरह हुमज़ह को पढ़ने या लिखने में एक आयत या एक हर्फ या फिर एक नुक्ते का भी ग़लती हुई हो तो आप अपने फ़ज़ल से माफ़ अता फरमा।

My name is Firdaush, and I am the Editor and Writer at Mysurah. I am a Sunni Muslim from Ranchi, India, with experience in teaching and writing about Islam since 2019. My work focuses on writing Quranic Surahs and Islamic content with the aim of pleasing Allah ﷻ and seeking His blessings.

1 thought on “Surah Humazah in Hindi | सूरह हुमज़ह हिंदी और इंग्लिश में जानें”

Comments are closed.