Surah Al Ala in Hindi 1-19 | सूरह अल अला हिंदी और रोमन इंग्लिश में

आज के इस खूबसूरत और ईमान अफ़ज़ा लेख में आप कुरान-ए-पाक की एक बहुत ही अहम व मुकद्दस सूरह यानी कि Surah Al Ala in Hindi के साथ-साथ रोमन इंग्लिश में भी जानेंगे।

यहां पर आपको सूरह अल आला की हर आयत को साफ़, आसान और बेहतरीन लफ़्ज़ों में पेश किया गया है, जिसे आप आसानी से पढ़ और समझ पाएंगे। आपको कहीं और ढूंढने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

अगर आप इसे दिल से और ध्यान लगाकर पढ़ेंगे तो इंशाअल्लाह इसे याद करना भी आपके लिए आसान हो जाएगा। इस सूरह में भी गहरी हिकमतें और इलाही रहमतें छिपी हुई हैं।

Surah Al Ala in Hindi

  1. सब बिहिसम रब्बिकल अ’अला
  2. अल्लज़ी खलका फसव्वा
  3. वल्लज़ी क़द्दारा फ़-हदा
  4. वल लज़ी अख़ रजल मरआ
  5. फजा अलहु गुसाअन अहवा
  6. सनुक़ रिउका फला तन्सा
  7. इल्ला माशा अल्लाह, इन्नहू यअ’लमुल जहरा वमा यख्फा
  8. व नुयस्सिरुका लिल युसरा
  9. फ़ ज़क्किर इन् नफ़ा अतिज़ ज़िकरा
  10. सयज़ ज़क करू मै यख़शा
  11. व यतजन्न बुहल अश्का
  12. अल्लज़ी यस्लन नारल कुबरा
  13. सुम्म ला यमूतु फ़ीहा वला यहया
  14. क़द अफ्लहा मन तज़क्का
  15. व ज़करस्म रब्बिही फ़सल्ला
  16. बल तुअ’सिरूनल हयातद दुनिया
  17. वल आखिरतु खैरुव वअब्क़ा
  18. इन्न हाज़ा लफ़िस सुहुफ़िल ऊला
  19. सुहुफि इब्राहीमा व मूसा

Surah Al Ala in Roman English

  1. Sabbihisma Rabbikal A’laa
  2. Allazee khalaqa fasawwaa
  3. Wallazee qaddara fahadaa
  4. Wallazeee akhrajal mar’aa
  5. Faja’alahoo ghusaaa’an ahwaa
  6. Sanuqri’uka falaa tansaaa
  7. Illaa maa shaaa’al laah; innahoo ya’lamul jahra wa maa yakhfaa
  8. Wa nu-yassiruka lilyusraa
  9. Fazakkir in nafa’atizzikraa
  10. Sa yazzakkaru maiyakhshaa
  11. Wa yatajannabuhal ashqaa
  12. Allazee yaslan Naaral kubraa
  13. Summa laa yamootu feehaa wa laa yahyaa
  14. Qad aflaha man tazakkaa
  15. Wa zakaras ma Rabbihee fasallaa
  16. Bal tu’siroonal hayaatad dunyaa
  17. Wal Aakhiratu khairunw wa abqaa
  18. Inna haazaa lafis suhu fil oolaa
  19. Suhufi Ibraaheema wa Moosaa

Surah Al Ala Hindi Tarjuma

अल्लाह के नाम से शुरू जो मेहरबान रहमत वाला, अपने परवरदिगार के नाम की तस्बीह बयान कीजिये जिसकी शान सब से ऊंची है जिस ने सब कुछ पैदा किया, और ठीक ठीक बनाया।

और जिस ने हर चीज़ को एक ख़ास अंदाज़ दिया फिर रास्ता बताया और जिस ने सब्ज़ चारा ज़मीन से निकाला फिर उसको सियाह भूसा बना डाला।

ऐ पैग़म्बर, हम ख़ुद आपको क़ुरआन पढ़ाएंगे तो आप नहीं भूलेंगे सिवाए उसके जिसको अल्लाह चाहे, यक़ीन रखो! वो खुली हुई चीज़ों को भी जानता है और उन चीज़ों को भी जो छिपी हुई हैं।

और हम आपको आहिस्ता आहिस्ता आसानी तक पहुंचा देंगे तो आप नसीहत करते रहिये, अगर नसीहत का फ़ायदा हो जिसके दिल में अल्लाह का खौफ़ होगा वो नसीहत मानेगा।

और उस से दूर रहेगा जो बड़ा बद बख्त होगा जो सब से बड़ी आग में गिरेगा फिर उस आग में न मरेगा और न जियेगा वो कामयाब हो गया जिसने पाकीज़गी इख्तियार की।

और अपने परवरदिगार का नाम लिया और नमाज़ पढ़ी लेकिन तुम लोग दुनयवी ज़िन्दगी को आगे रखते हो हालाँकि आख़िरत कहीं ज़्यादा बेहतरीन और बाक़ी रहने वाली है।

ये बात पिछले आसमानी सहीफों में भी दर्ज है इबराहीम और मूसा (अ.स.) के सहीफों में। ये सूरह अल-अला का तर्जुमा है जो हम सभी इंसानों को एक गहरा पैगाम देता है।

आख़िरी लफ्ज़

आपके लिए हमने यहां पर सूरह अल आला को हिंदी तथा इंग्लिश (रोमन) के साथ आसान लफ़्ज़ों में लिखा था, ताकि आप इसे आसानी से पढ़ सकें और अपने दिल व ज़ेहन में बसा सकें।

इसके साथ-साथ इसकी तर्जुमा को भी बहुत ही आसान अल्फ़ाज़ में समझाने की कोशिश की है, ताकि आप न सिर्फ़ आयतें पढ़ें बल्कि उनका असली मतलब और पैग़ाम भी समझ पाएं।

ऐ अल्लाह अज़्ज़वजल! अगर यहां सूरह अल आला को पढ़ने या लिखने में हमसे कोई छोटी या बड़ी ग़लती हुई हो तो हमें माफ़ फरमा और सही-सही कुरान ए पाक पढ़ने व समझने की तौफ़ीक़ अता फरमा।

My name is Firdaush, and I am the Editor and Writer at Mysurah. I am a Sunni Muslim from Ranchi, India, with experience in teaching and writing about Islam since 2019. My work focuses on writing Quranic Surahs and Islamic content with the aim of pleasing Allah ﷻ and seeking His blessings.

2 thoughts on “Surah Al Ala in Hindi 1-19 | सूरह अल अला हिंदी और रोमन इंग्लिश में”

Comments are closed.