Surah Takasur in Hindi | सूरह तकासुर हिंदी में (Full Verse 1-8)

हम यहां पर आज कुरान-ए-पाक की एक बहुत ही आला व उम्दा सूरह, यानी कि Surah Takasur in Hindi में जानेंगे। इसके साथ-साथ हमने इसे रोमन इंग्लिश में भी लिखा है।

जिसे आप इस सूरह को सही-सही और आसानी से पढ़कर समझ सकें ताकी फिर कहीं भी तलाशना न पड़े। इसीलिए आप भी कोशिश करें कि इसे ध्यान से पढ़कर समझ लें।

यक़ीनन आप अगर इसे जेहन के साथ सही सही पढ़ेंगे तो यह आपको न कि सिर्फ समझ तक आएगी बल्कि याद भी हो जाएगी क्योंकि इसमें कुछ ही छोटी छोटी आयतें हैं।

Surah Takasur in Hindi

Surah Takasur In Hindi
Surah Takasur in Hindi

बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहिम

अल्हा कुमुत तकासुर

हता जुरतु मुल मका बि र

कल्ला सौ फ ताअलमुन

सुम म कल्ला सौ फ ताअलमुन

कल्ला लौ ताअ लमू न ईल्मल यकीन

ल-त-र वुन्नल जहीम

सुम् म लतारवुन्नहा ऐनल यकीन

सुम्मा लतुस अलुन्ना यौ मईजिन अनिन नईमि

Surah Takasur in Roman English

Bismillah Hirrahmaan Nirraheem.

Alhaa Kumut Takaasur

Hataa Juratoo Mul Makaabeer

Kalla Sau-Fa Ta’Almun

Sum-ma Qalla Sau-Fa Ta’Almun

Qalla Lau Ta’Almun Eilmal Yakeen

La-Ta-ra Wunnal Zaheem

Sum-ma Latarwunnha Aenal Yakeen

Summa Latus Alunna Yau Maeezin Aneen Naimee

Surah Takasur in Hindi Tarjuma

अल्लाह के नाम से शुरू जो बहुत मेहरबान रहमत वाला, तुम्हें गाफिल रखा माल की ज्यादा तलबी ने यहां तक कि तुमने कब्रों का मुंह देखा हां हां जल्द जान जाओगे।

फिर हां हां जल्द जान जाओगे हां हां अगर यकीन का जानना चाहते हो तो माल की मोहब्बत न रखते बेशक ज़रूर जहन्नुम को देखोगे फिर बेशक ज़रूर उसे यकिनी देखना देखोगे फिर बेशक ज़रूर उस दिन तुम से नेअमतों की पुछताछ होगी।

Allah Ke Naam Se Shuru Jo Bahut Meharbaan Rahmat Wala. Tumhein Gaafeel Rakha Maal Ki Jyada Talbee Ne Yahan Tak Ki Tumne Kabron Ka Mooh Dekha Haan Haan Jald Jaan Jaoge.

Fir Haan Haan Jald Jaan Jaoge. Haan Haan Agar Yakeen Ka Janna Chahte Ho To Maal Ki Mohabbat Na Rakhte Beshaq Jarur Jahannam Ko Dekhoge Fir Beshaq Jarur Us Din Tum Se Ne’Amaton Ki Puchhtachh Hogi.

सूरह तकासुर की तफसीर

सूरह तकासुर मक्का शरीफ में नाजिल हुई और इसमें 1 रूकु, 8 आयतें, 28 कलिमें और 120 अक्षर हैं। अल्लाह तआला की ताअतों से इससे मालूम हुआ कि माल की कसरत का लालच और उस पर घमण्ड अच्छा नहीं और इससे गिरफ्तार हो कर आदमी आखिरत की सआदत से मेहरूम रह जाता है।

यानी मौत के वक्त तक लालच तुम्हारे साथ जुड़ा रहा हदीस शरीफ़ में है सैयदे आलम सल्लल्लाहो अल्लैहे वसल्लम ने फ़रमाया मुर्दे की साथी तीन होते हैं दो लौट आते हैं एक उसके साथ रह जाता है।

एक माल, एक उसके रिश्तेदार, एक उसका अमल, अमल साथ रह जाते हैं, बाकी दोनों वापस आ जाते हैं – बुखारी। मरने के वक्त अपने इस हाल के बुरे नतीजे का कब्रों में और माल के लालच में मुब्तिला होकर आखिरत से गाफिल न होते।

मरने के बाद, जो अल्लाह तआला ने तुम्हें अता फरमाई थी सेहत व खुशहाली अमन ऐश और माल वगैरह जिनसे दुनियां में लज्जते उठाते थे पूछा जाएगा पूछा जाएगा कि ये चीज़ें किस काम में खर्च की इनका क्या शुक्र अदा किया और नाशुक्री पर अजाब किया जाएगा।

तकासुर का माना किसी भी चीज़ की ख्वाहिश इस तरह रखना जिससे हमेशा चाहते रहना चाहे वो चीज़ किसी भी तरह की माल या दौलत औलाद या फिर ओहदा शोहरत हो सकता है इसमें इंसान पड़ कर अखिरत से दूर होता जा रहा है।

FAQs

सूरह तकासुर का अर्थ क्या है?

सूरह तकासुर का अर्थ यह है कि ख्वाहिश को हरदम चाहते रहना।

सूरह तकासुर का क्या महत्व है?

सूरह तकासुर की तिलावत आप सिरदर्द या माइग्रेन से निजात के लिए करें।

सूरह तकासुर कहां प्रकट हुआ?

सूरह तकासुर मक्के में प्रकट हुई, यानी सूरह तकासुर मक्की है।

आख़िरी लफ्ज़

अब तक तो आप भी आसानी से सूरह तकासुर जो कुरान करीम की ख़ास सूरहों में से एक है इसे पढ़ कर समझ गए होंगे और यक़ीनन आपने तफसीर भी पढ़ी होगी।

हमने यहां पर सूरह के हर आयत के हर हर्फ को बहुत ही शुद्ध और आसान लफ्जों में लिखा था साथ ही इसकी तफसीर भी पढ़ने और समझने योग्य भाषा में लिखा जिसे आप आसानी से समझ जाएं।

ऐ अल्लाह तबारक व तआला! हमसे किसी से भी यहां पर कुरान पाक की सूरह तकासुर को पढ़ने या लिखने में छोटी या बड़ी ग़लती हुई हो तो तू अपने फ़ज़्ल से माफ अता फरमा।

My name is Firdaush, and I am the Editor and Writer at Mysurah. I am a Sunni Muslim from Ranchi, India, with experience in teaching and writing about Islam since 2019. My work focuses on writing Quranic Surahs and Islamic content with the aim of pleasing Allah ﷻ and seeking His blessings.

1 thought on “Surah Takasur in Hindi | सूरह तकासुर हिंदी में (Full Verse 1-8)”

Comments are closed.