Surah Feel in Hindi । सूरह फील हिंदी में तर्जुमा के साथ पढ़ें

Surah Feel in Hindi: आज के इस छोटे और बेहद खूबसूरत लेख में आप इसी बेहतरीन कुरान करीम की सूरह को जानेंगे, साथ ही रोमन इंग्लिश और तर्जुमा भी जानेंगे।

यहां पर हमने सूरह फील जिसे सूरह अलम तारा कैफ़ा से भी हम सब जानते हैं इस सूरह को हमने यहां पर बहुत ही साफ़, सुंदर और एकदम आसान लफ्जों में बताया है।

जिसे आप हर आयत के हर लफ्ज़ के हर हर्फ को सही सही आसानी से पढ़ कर समझ सकें और फिर इसके बाद आपको कहीं पर भी सूरह फील देखने की आवश्यकता न हो।

Surah Feel in Hindi

Surah Feel In Hindi
  • बिस्मिल्लाह हिर्रहमाननिर्रहीम
  • अलम तरा कैफा फअला रब्बुका बि अस्हाबिल फिल
  • अलम यजअल कैदाहुम्म फी तदलीलिंव
  • व अरसला अलैहिम तैरन अबाबिल
  • तरमीहिम बि हिजारतिम मिन सिज्जलिन
  • फजा अल्हुम क असफिम मा कूल

Surah Feel in English Transliteration

  • Bismillah Hirrahman Nirrahim.
  • Alam Tara Kaifa Fa’ Alaa Rabbuka Bi Ashabil Fil.
  • Alam Yaz-al Kaidahumma Fi Tadalileew.
  • W Arsala Alaihim Tairan Abaabil.
  • Tarmihim Bee- Hizaratim Min Sizzil.
  • Fazaa Alhum K’asfim Maa Qul.

Surah Feel Ka Tarjuma

अल्लाह के नाम से शुरू जो बहुत मेहरबान रहमत वाला.

ऐ मेहबुब क्या तुम ने न देखा तुम्हारे रब ने उन हाथी वालों का क्या हाल किया.

क्या उनका दांव तबाही में न डाला.

और उनपर परिंदों कि टुकड़ीयां भेंजी.

कि उन्हें कंकर के पत्थरों से मारते.

तो उन्हें कर डाला जैसे खाई खेती कि पत्ती.

Allah Ke Naam Se Shuru Jo Bahut Meharban Rahmat Wala.

Ae Mehboob Kya Tum ne Na Dekha Tumhare Rab Ne Un Hanthi Walon Ka Kya Haal Kiya.

Kya Unka Danw Tabahi Me Na Dala

Aur Unpar Parindon Ki Tukdiyan Bhenji.

Ki Unhein Kankar Ke Pattharon Se Maarte.

To Unhein Kar Dalaa Jaise Khai Kheti Ki Patti.

सूरह फील की तफसीर

सूरह फील यानी अलम तरा कैफा मक्के में नाजिल हुई, इसमें एक रूकु पांच आयतें, बीस कलिमें, और छिय्यानबे हर्फ है। हाथी वालों से मुराद अबरहा और उसका लश्कर है अबरहा यमन और हवशा का बादशाह था।

उसने सनआ में एक इबादत खाना बनवाया था और चाहता था कि हज़ करने वाले मक्के मुकर्रमा के बजाय यहां आए और इसी इबादतखाना का तवाफ करे अरब के लोगों को यह बात बहुत नागवार थी।

आख़िरी लफ्ज़

अब तक तो आप भी सूरह अल फील को पढ़ कर समझ गए होंगे और अगर दिल से लगन के साथ पढ़ें होंगे तो आपको यह याद भी हो गया होगा क्योंकि इसमें सिर्फ पांच ही आयत है।

अगर आप इसे याद करने में कामयाब हुए होंगे तो आपको इसकी रहमत व बरकत महफूज रखेंगे साथ ही आप इस सूरह को हर रोज की नमाज़ में भी पढ़ सकते हैं।

हमने यहां पर इस सूरह को हिंदी और इंग्लिश के साफ़ लफ़्ज़ों में लिखा था जिसे आप सही सही पढ़ सकें, ऐ अल्लाह हमसे यहां पर सूरह फील पढ़ने या लिखने में ग़लती हुई हो तो माफ फरमा। आमीन!

My name is Firdaush, and I am the Editor and Writer at Mysurah. I am a Sunni Muslim from Ranchi, India, with experience in teaching and writing about Islam since 2019. My work focuses on writing Quranic Surahs and Islamic content with the aim of pleasing Allah ﷻ and seeking His blessings.

2 thoughts on “Surah Feel in Hindi । सूरह फील हिंदी में तर्जुमा के साथ पढ़ें”

Comments are closed.