आज के इस खूबसूरत और मुकद्दस लेख में आप कुरान-ए-पाक की अज़ीम रहमत व बरकत की सूरह, यानी कि Surah Falaq in Hindi और रोमन इंग्लिश में जानेंगे।
हमने यहां पर इस सूरह फलक को हिंदी और रोमन इंग्लिश के बहुत ही साफ़ और आसान लफ्जों में लिखा है। जिससे आप इसके हर आयत के हर हर्फ को सही-सही और आसानी से पढ़ पाएंगे।
इसके बाद फ्यूचर में कहीं भी आपको शायद दोबारा से कहीं ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसीलिए आप भी यह कोशिश करें कि इस सूरह को ध्यान से पढ़ें और समझें।
Surah Falaq in Hindi

- कुल अऊजु बि रब्बिल् फ लक
- मिन शर्रि मा ख लक
- व मिन शर्रि गासिकीन इजा वकब
- व मिन शर्रि नफ्फासाति फिल उकद
- व मिन शर्रि हासिदीन इजा हसद्
Surah Falaq in Roman English
- Qul Auju Bi Rabbil Falaq
- Min Sharri Maa Khalaq
- W Min Sharri Gaasikin Iza Wakab
- W Min Sharri Naffashati Fil Uqad
- W Min Sharri Haashideen Iza Hasad
Surah Falaq in Hindi Tarjuma
अल्लाह के नाम से शुरू, जो मेहरबान रहमत वाला। तुम फरमाओ, मैं उसकी पनाह लेता हूं जो सुबह को पैदा करने वाला है। उसकी सब मखलूक के शर से और अंधेरी डालने वाले की शर से जब वह डूबे और उन औरतों के शर से जो गांठों में फूंकती है ओर हसद वाले के शर से जब वह मुझसे जले।
Allah Ke Naam Se Shuru Jo Meharban Rahmat Wala, Tum Farmao, Main Uski Panah Leta Hoon Jo Subah Ka Paida Karne Wala Hai. Uski Sab Makhlooq Ke Shar Se.
Aur Andheri Dalne Wale Ki Shar Se Jab Wah Doobe Aur Un Aurton Ke Shar Se Jo Ganthon Mein Fukti Hai Or Hasad Wale Ke Shar Se Jab Wah Mujhse Jale.
Surah Falaq Ki Tafseer
सूरह फलक मदनी है और एक कौल यह है कि मक्की है, लेकिन पहला कौल सही है।
इस सूरह में 1 रूकु 5 आयतें 23 कलिमे और 74 अक्षर हैं।
यह सूरए नास उस वक्त उतरी जबकि लवीद बिन अअसम यहुदी और उसकी बेटियों ने हुजूर सैय्यदे आलम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम पर जादु किया और हुजूर के जिस्मे मुबारक और जाहिरी अंगों पर उसका असर हुआ।
आख़िरी लफ्ज़
अब तक तो आप भी सही सही और आसानी से सूरह फलक के हर आयत को हिंदी और रोमन इंग्लिश में पढ़ कर समझ लिए होंगे इसके बाद आप भी आसानी से पढ़ पाएंगे।
अगर आप जेहन से पढ़ें होंगे तो यह आपको याद भी हो गई होगी जो बहुत ही अच्छी बात है आप इस कुरान ए पाक की सूरह को नमाज़ के साथ जिंदगी में भी हर दिन पढ़ने की आदत डालें।
ऐ अल्लाह तबारक व तआला हमसे किसी से भी यहां पर सूरह फलक पढ़ने या लिखने में एक आयत एक हर्फ या फिर एक नुक्ते का भी ग़लती हुई हो तो तू अपने फ़ज़्ल से मुआफ़ अता फरमा।
2 thoughts on “Surah Falaq in Hindi & Roman English 1-5 | सूरह फलक हिंदी और रोमन इंग्लिश में”
Comments are closed.